करंट अफेयर : भारत–किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर’
भारत और किर्गिस्तान की स्पेशल फोर्सेस के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ का 13वां संस्करण असम के मिसामारी में आयोजित किया जा रहा है।
अभ्यास ‘खंजर’ – प्रमुख तथ्य
- अभ्यास का नाम: खंजर (Khanjar Exercise)
- संबंधित देश: भारत – किर्गिस्तान
- संस्करण: 13वां
- स्थान: मिसामारी, असम
- अवधि: 4 फरवरी से 17 फरवरी
- आयोजन की प्रकृति: वार्षिक (Annual)
- आयोजन प्रणाली: भारत और किर्गिस्तान में बारी-बारी से
- पिछला संस्करण: मार्च 2025, किर्गिस्तान
अभ्यास का उद्देश्य
- आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों का आदान-प्रदान
- स्पेशल फोर्सेस की संचालनात्मक क्षमता को मजबूत करना
- शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त अभियानों का अभ्यास
- दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल, विश्वास और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना
प्रमुख प्रशिक्षण क्षेत्र
- शहरी युद्ध (Urban Warfare)
- पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में ऑपरेशन
- क्लोज क्वार्टर बैटल (CQB)
- लंबी दूरी से सटीक निशाना साधने की तकनीक
- आतंकवाद विरोधी अभियान (Counter-Terrorism Operations)
भाग लेने वाले सैन्य दल
- भारत: पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज)
- किर्गिस्तान: आईएलबीआरआईएस स्पेशल फोर्सेज ब्रिगेड
- सैनिकों की संख्या:
- भारत – 20
- किर्गिस्तान – 20
परीक्षा दृष्टि से महत्व
- भारत की रक्षा कूटनीति (Defence Diplomacy) को दर्शाता है
- मध्य एशिया के देशों के साथ सुरक्षा सहयोग को मजबूती
- आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने में भारत की सक्रिय भूमिका
- क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता
UPSC/PSC के लिए संभावित प्रश्न
प्रिलिम्स:
- अभ्यास ‘खंजर’ भारत किन दो देशों के बीच आयोजित होता है?
- ‘खंजर’ अभ्यास का मुख्य फोकस क्या है?
मेंस (GS-III):
- भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंजर’ के उद्देश्यों और रणनीतिक महत्व की चर्चा कीजिए।

Post a Comment